अलवर सरिस्का के बफर जोन के लिवारी ट्रैक पर मंगलवार शाम को टाइगर एसटी 18 आ बैठा। सफारी पर निकले टूरिस्ट की जिप्सी के सामने मुंह कर बैठे टाइगर को देख टूरिस्ट की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। असल में इस तरह की साइटिंग बहुत कम होती है। वैसे भी यह टाइगर बफर जोन को आबाद करने वाला है। जिसके कारण बफर जोन में करीब 8 से अधिक शावक जन्में हैं। मंगलवार शाम को बारा लिवारी ट्रैक पर एसटी 18 बाघ की साइटिंग दिल्ली से आए टूरिस्टों को हुई। ट्रैक के बीच में बैठे टाइगर को देख टूरिस्ट ने खूब फोटो भी लिए। बाघ एसटी 18 झाड़ियों से निकल कर ट्रैक पर आ गया और मुंह फाड़ते हुए ट्रैक पर बैठा। बाघ को देख टूरिस्टों की जिप्सी कुछ दूरी पर रुक गई और यह सुंदर नजारा कैमरे में कैद हुआ ।सरिस्का बफर जोन में टूरिस्टों के लिए इन दिनों बारा लिवारी ट्रैक और अंधेरी ट्रैक पर अनेकों बार टाइगर दिखा है।


