बब्बर खालसा की पुलिस पर हमले करवाने की थी साजिश, नाबालिग समेत तीन अरेस्ट

आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) ने पंजाब में आतंकी साजिश में अब नाबालिगों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। उसने इस बार नाबालिग की मदद से पुलिस ठिकानों पर हमला करने का प्लान बनाया था। लेकिन स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल मोहाली और पंजाब पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन यूनिट ने समय रहते ज्वाइंट ऑपरेशन के तहत वारदात से पहले ही तीन आतंकी गोलाबारूद व हथियारों समेत धर दबोचे। आईएसआई और ब्रिटेन में बैठे आतंकी आकाओं के इशारों पर काम कर रहे इन तीन आतंकियों में से एक जुवेनाइल है और दो की पहचान सहजपाल सिंह और विक्रमजीत सिंह वासी गांव रामदास जिला अमृतसर के रूप में हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *