भास्कर न्यूज | जांजगीर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में दिए गए निर्देश के परिपालन में जिले में आजीविका सशक्तिकरण एवं रोजगार सृजन की दिशा में ठोस पहल करते हुए कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में आजीविका ऋण मेला एवं रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत जनपद पंचायत बम्हनीडीह के शासकीय हाई स्कूल भवन ग्राम पंचायत कपिस्दा में 16 जनवरी को आजीविका ऋण एवं रोजगार मेला का आयोजन किया जएगा। इसी प्रकार 28 जनवरी जनपद पंचायत नवागढ़ को स्कूल संगठन भवन, ग्राम पंचायत खैरताल, स्कूल केरा रोड, नवागढ़ में आजीविका ऋण एवं रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। इसमें शामिल होकर ग्रामीण सरकारी योजना का लाभ उठा सकते हैं।


