बरकाकाना | बरकाकाना जंक्शन पर कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में स्टेशन प्रबंधक पीके गांगुली, आरपीएफ निरीक्षक टीएस अहमद उपस्थित थे। अध्यक्षता अग्रगति संस्था के परियोजना प्रभारी किरण दत्त ने किया। परियोजना प्रभारी ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा के लिए सभी हितधारकों के बीच तालमेल व समन्वय की अहमियत व जिला प्रशासन के सहयोग महत्वपूर्ण है। बच्चों की ट्रैफिकिंग रोकने के लिए कानूनी कार्रवाई होना आवश्यक है। जिसके तहत बाल दुर्व्यापारियों को शीघ्र व सख्त सजा मिले सके। तभी कानून का भय बाल दुर्व्यापारियों पर हो सकेगा तथा ट्रैफिकिंग गिरोहों के नेटवर्क का खात्मा होगा। मगनपुर | उपडाकघर गोला में बुधवार को डाक-कर्मियों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता डाक अधिदर्शक रामगढ़ पूर्वी अनुमंडल सर्वेश कुमार ने की। इस दौरान उन्होंने कहा कि शाखा डाकघरों को अपने अपने पंचायत के पंचायत सचिवालयों में डाक निरीक्षक आशिष पांडेय के निर्देशानुसार शिफ्ट किया जाना है। इसकी जानकारी डाक-कर्मियों को दी गई। बताया गया कि पंचायत सचिवालयों में डाकघरों को शिफ्ट किए जाने से लोगों को सहूलियत होगी। इस अवसर पर आशीष कुमार, अमित कुमार, पवन कुमार, डीके भगतीया, ऋषिकेश लाल खन्ना, इम्तियाज, शेखर, दिलीप गुप्ता आदि उपस्थित थे।


