दामापुर| कुंडा थाना क्षेत्र के माकरी गांव में दामापुर जाने वाली सड़क के किनारे सोमवार सुबह एक व्यक्ति का शव बरगद के पेड़ पर फांसी से लटका मिला। राहगीरों ने सबसे पहले शव देखा। मृतक की उम्र करीब 60 से 70 साल के बीच बताई जा रही है। गांव वालों ने बताया कि मृतक आसपास के किसी गांव का नहीं है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का मुआयना किया। शरीर पर किसी भी तरह की चोट का निशान नहीं मिला। फांसी का फंदा जमीन से काफी कम ऊंचाई पर था, जिससे मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।


