बरगवां पुलिस ने जब्त की 63 लीटर अवैध शराब:सिंगरौली में पुलिस ने घेराबंदी कर एक आरोपी को पकड़ा, दूसरा फरार; बाइक बरामद

सिंगरौली की बरगवां थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने 63 लीटर अवैध देसी प्लेन शराब के साथ एक बाइक जब्त की है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया गया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार तड़के बरगवां पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना में बताया गया था कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर अवैध शराब लेकर गोरबी से गोंदवाली की ओर जा रहा है। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गोंदवाली रेलवे पुल के पास घेराबंदी की और वाहनों की जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान, पुलिस ने मोटरसाइकिल क्रमांक UP64 Z8043 को रोका। पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा वाहन की तलाशी लेने पर, बाइक के पीछे रखी एक सफेद बोरी में अवैध शराब मिली। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान जितेंद्र कुमार बैश्य (उम्र 28 वर्ष, पिता सत्यदेव बैश्य, निवासी ग्राम चितगों, थाना बरगवां, जिला सिंगरौली) के रूप में बताई। 63 लीटर अवैध शराब जब्त पुलिस ने जब्त शराब की जांच की, जिसमें 150 पाव देसी प्लेन शराब और 72 नग पावर कैन बियर बरामद हुई। इनकी कुल मात्रा 63 लीटर आंकी गई। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 19,890 रुपए है, जबकि मोटरसाइकिल की कीमत लगभग 50,000 रुपए बताई गई है। पुलिस ने आरोपी जितेंद्र कुमार बैश्य के खिलाफ अपराध क्रमांक 46/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *