बरनाला का सुखविंदर कलकत्ता हत्याकांड:विपक्षी दलों ने पंजाब सरकार को घेरा, भाई बोला- हत्या के लिए दी गई सुपारी, 2 पर FIR

पंजाब के बरनाला जिले के शैहना गांव में पूर्व सरपंच मलकीत कौर के बेटे सुखविंदर सिंह कलकत्ता की हत्या के मामले में दो ग्रामीणों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित परिवार और ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। इस मामले को लेकर विपक्षी दलों ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार को घेरा है। पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर में मृतक के भाई सुखजीत सिंह ने बताया कि गांव का गुरदीप दास दीपी बावा उनके परिवार की सरपंची जीतने की रंजिश रखता था। उसने कई बार सुखविंदर सिंह कलकत्ता को जान से मारने की धमकी भी दी थी। सुखजीत सिंह के अनुसार, इसी रंजिश के चलते हरजिंदर सिंह उर्फ जिंदर गिल ने उसके भाई सुखविंदर सिंह कलकत्ता की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक के भाई ने यह भी आरोप लगाया कि इस हत्या के पीछे गुरदीप दास दीपी बावा और दो-तीन अन्य राजनीतिक नेताओं का हाथ है, जिन्होंने हरजिंदर सिंह को हत्या के लिए सुपारी दी थी। दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज, मामले की जांच जारी : एसएसपी बरनाला के एसएसपी मोहम्मद सरफराज आलम ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और मृतक का पोस्टमॉर्टम बरनाला के अस्पताल में करवाया जा रहा है। एसएसपी ने परिवार को पूरा न्याय दिलाने की बात कही। गौरतलब है कि सुखविंदर सिंह कलकत्ता मामले में शनिवार से ही ग्रामीण और परिवार बरनाला-फरीदकोट हाईवे जाम कर प्रदर्शन कर रहे हैं। परिवार लगातार इस हत्या में शामिल मुख्य लोगों की गिरफ्तारी की मांग कर रहा है। पंजाब सरकार को घेरा इस बीच, इस मामले को लेकर विपक्ष द्वारा आम आदमी पार्टी सरकार और पुलिस प्रशासन को घेरा जा रहा है। इस मामले में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता परगट सिंह, सुखपाल सिंह खैरा, सिमरनजीत सिंह मान और अकाली दल इसकी निंदा कर रहे हैं और पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठा रहे हैं। इस बीच, सुखविंदर सिंह कलकत्ता की हत्या के लिए आम आदमी पार्टी सरकार और हलके के विधायक को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। सिमरनजीत सिंह मान और कांग्रेस पार्टी के अन्य बड़े नेताओं के आज सुखविंदर सिंह कलकत्ता के परिवार के साथ संघर्ष में शामिल होने की संभावना है। यहां देखिए नेताओं ने हत्याकांड को लेकर क्या कहा वारदात से जुड़े फोटो…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *