बरनाला में आम आदमी पार्टी ने बीजेपी और गृहमंत्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन डॉ. अंबेडकर पर अमित शाह की टिप्पणी के विरोध में किया गया। बरनाला के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में धरना देने के उपरांत आम आदमी पार्टी द्वारा टच दफ्तर तक एक रोष मार्च निकाला गया। गृह मंत्री की टिप्पणी को शर्मनाक और निंदनीय बताया। AAP विधायक कुलवंत सिंह पंडोरी, विधायक लाभ सिंह उगोके ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह ने संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर पर बेहद दुर्भाग्यपूर्ण टिप्पणी की है, जो बेहद शर्मनाक और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर देश के संविधान निर्माता के साथ-साथ देश के कानून मंत्री भी रहे हैं और देश के करोड़ों लोग उन्हें अपने पिता के नाम से संबोधित करते हैं। ऐसे हस्ती के खिलाफ गृहमंत्री की टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि जो लोग ऐसे महान व्यक्तित्व डॉ. अंबेडकर के बारे में ऐसी टिप्पणी कर सकते हैं, वे आम लोगों को नहीं समझते। राष्ट्रपति के नाम डीसी को दिया ज्ञापन AAP कार्यकर्ताओं ने डीसी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा दिया। जिसमें उन्होंने गृहमंत्री को इस टिप्पणी के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अमित शाह की पीढ़ी में कोई भी व्यक्ति अकेले डॉ. अंबेडकर जितना पढ़ा-लिखा नहीं है। इसलिए गृहमंत्री को ऐसी टिप्पणी करने से पहले सौ बार सोचना चाहिए। ्


