बरनाला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला रोष मार्च:विधायक कुलदीप सिंह रहे शामिल, केंद्रीय गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग

पंजाब के बरनाला में केंद्रीय गृह मंत्री के खिलाफ कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन किया गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की डॉ. अंबेडकर के खिलाफ टिप्पणी पर रोष जताया गया। बरनाला शहर के नेहरू चौक से लेकर शहीद भगत सिंह चौक तक सदर बाजार के बीच से रोष मार्च निकाला गया। इस मौके कांग्रेसियों ने केंद्रीय गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग की। राष्ट्रपति के नाम सौंपा मांग पत्र बरनाला के कांग्रेस विधायक कुलदीप सिंह काला ढिल्लो ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कुछ दिन पहले संसद में डॉ. भीम राव अंबेडकर के बारे में गलत टिप्पणी की थी। इसके विरोध में कांग्रेस पार्टी ने आज बरनाला में विरोध मार्च निकाला है। इसके बाद राष्ट्रपति को एक मांग पत्र देकर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। संविधान से लोगों को मिले अधिकार उन्होंने कहा कि आज देश में लोगों को जो भी अधिकार हैं, वह डॉ. अंबेडकर द्वारा लिखित संविधान की वजह से हैं। उनके प्रति इस तरह की अभद्र भाषा बर्दाश्त नहीं की जा सकती। जिसके चलते वे अमित शाह के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं और राष्ट्रपति से भी उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अंबेडकर का अपमान करना गलत उन्होंने कहा कि ऐसे लोग देश के लोगों के बीच धर्म और जाति के आधार पर नफरत पैदा करते हैं, जिनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर हमारे देश के संविधान निर्माता हैं, जिनसे हर देशवासी प्यार और सम्मान करता है। आज के विरोध मार्च ने शहर के लोगों को भाजपा की संविधान विरोधी नीतियों से अवगत करा दिया है, जो डॉ. अंबेडकर का अपमान कर रही है। जिसे देश की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *