मानसा में 100 एकड़ गेहूं की फसल डूबी:ओवरफ्लो के कारण टूटा राजबाहा, गांव में भी घुसा पानी, किसान बोले-अधिकारियों की लापरवाही

मानसा जिले के गांव घरागना में देर रात रजबाहा टूटने के कारण किसानों की सैकड़ों एकड़ गेहूं की फसल पानी में डूब गई है। किसानों द्वारा पंजाब सरकार से मुआवजा देने की मांग की है। गांव कारगण के किसान काका सिंह, मलकीत सिंह, राजविंदर सिंह और हरविंदर सिंह ने बताया कि बीते कल राजबाहा में पानी ओवरफ्लो था, जिसके चलते उनके द्वारा विभाग के अधिकारियों को भी जानकारी दी गई। लेकिन विभाग के अधिकारियों द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिय गया, जिसके चलते देर रात राजबाहा टूट गया और खेतों में पानी भर गया। खेतों में पानी भरने के कारण किसानों की करीब 100 एकड़ पानी में डूब गई। उन्होंने कहा कि सब्जियों के खेतों और गांव में भी राजबाहे का पानी भर गया। जिसके चलते घरों को भी नुकसान हो रहा है। किसानों ने कहा कि यह राजबाहा इससे पहले भी कई बार टूट चुका है, लेकिन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा जिसके चलते हर बार किसानों की फसलों का बड़ा नुकसान हो रहा है। आज सुबह बंद कराया गया पानी उन्होंने कहा के राजबाहा टूटने के बाद विभाग के कुछ अधिकारी सुबह आए थे, जिसके चलते अब पानी कम हो गया है लेकिन उनकी फसलों का बड़ा नुकसान हो गया है। उन्होंने पंजाब सरकार से मांग करते हुए कहा कि तुरंत खेतों में उनकी फसलों की गिरदावरी करवाकर मुआवजा दिया जाए। वहीं नहरी विभाग के अधिकारियों ने बताया के राजबाहे का पानी बंद कर दिया गया है और जल्द ही राजबाहे की दरार को ठीक कर दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *