बरनाला में कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत:रॉन्ग साइड से आने के कारण हादसा, दूसरा भाई घायल

पंजाब के बरनाला जिले में एक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात स्विफ्ट कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। बता दे कि यह घटना शहनाई पैलेस के पास बठिंडा टी-पॉइंट पर हुई। मृतक की पहचान बठिंडा जिले के दिआरपुरा गांव के रहने वाले सनी सिंह (22) के रूप में हुई है। उसका भाई लवजीत सिंह भी इस हादसे में घायल हुआ है। हादसे के बाद ड्राइवर फरार पुलिस को दिए बयान में लवजीत सिंह ने बताया कि वह और उसका भाई सनी सिंह बाइक से अपनी बुआ के गांव समाओ जा रहे थे। इसी दौरान गलत साइड से आ रही एक स्विफ्ट कार ने उनके बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार ड्राइवर मौके से फरार हो गया। घायल की मौके पर ही मौत दुर्घटना में सनी सिंह का सिर सड़क से टकराने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। लवजीत सिंह को भी गंभीर चोटें आई हैं। सिटी टू बरनाला पुलिस स्टेशन के एसएचओ चरणजीत सिंह ने बताया कि लवजीत सिंह के बयान के आधार पर अज्ञात स्विफ्ट कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस चालक की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार करने की बात कह रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *