बरनाला में कार-ट्रक की टक्कर, मां-बेटी की मौत:पिता की हालत गंभीर, लुधियाना रेफर, तपा लौट रहा था परिवार

पंजाब के बरनाला-बठिंडा मुख्य राजमार्ग पर हुए सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई। घटना घुन्नस ड्रेन के पास हुई, जिसमें कार चला रहे पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज लुधियाना के एक अस्पताल में चल रहा है। मृतका की पहचान विशाली और बेटी की पहचान दो वर्षीय मायरा के रूप में हुई है। बता दे कि तपा के मॉडल टाउन के मंगलेश गर्ग अपनी पत्नी विशाली और बेटी मायरा के साथ बरनाला से तपा लौट रहे थे। फोर्स ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल घुन्नस ड्रेन के पास पहुंचने पर उनकी कार आगे चल रहे एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल रोड सेफ्टी फोर्स को सूचना दी। फोर्स के जवानों ने घायलों को सिविल अस्पताल बरनाला पहुंचाया। सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने दो वर्षीय मायरा को मृत घोषित कर दिया। इलाज के दौरान महिला ने तोड़ा दम गंभीर रूप से घायल मंगलेश गर्ग और उनकी पत्नी विशाली को प्राथमिक उपचार के बाद लुधियाना रेफर किया गया। लुधियाना में इलाज के दौरान विशाली ने भी दम तोड़ दिया। मंगलेश गर्ग का डीएमसी लुधियाना में इलाज जारी है और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *