बरनाला में किसानों का प्रदर्शन:बोले- मान सरकार ने ट्रॉलियां जब्त की, दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाया

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा बीबीएमबी से पानी के मुद्दे पर किसान संगठनों के खिलाफ दिए गए बयान से किसान आक्रोशित हैं। बरनाला में भारतीय किसान यूनियन कादियां ने बैठक कर मुख्यमंत्री के बयान की कड़ी निंदा की। बीकेयू कादियां के जिला अध्यक्ष जगसीर सिंह छीनीवाल, जसवीर सिंह सुखपुरा और जसमेल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने किसान संगठनों के खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया है। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि वे मुख्यमंत्री के बयान का उचित जवाब देंगे और विरोध में मुख्यमंत्री के पुतले जलाएंगे। किसान नेताओं का आरोप है कि आम आदमी पार्टी पानी के मुद्दे पर दोहरी नीति अपना रही है। हरियाणा में पार्टी नेता वहां पानी देने की बात करते हैं, जबकि दिल्ली में दिल्ली के लिए पानी मांगते हैं। उन्होंने कहा कि 21 मई को हरियाणा को पानी छोड़े जाने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री मात्र कुछ दिनों के लिए राजनीतिक फायदा लेने का प्रयास कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *