लुधियाना के गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने गई एक लड़की रास्ते से लापता हो गई। थाना दाखा के एएसआई हरजीत सिंह के अनुसार, मुल्लापुर निवासी भाग सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया कि दो दिन पहले उनकी पोती शाम को रोजाना की तरह गांव के गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने गई थी। रात तक जब वह घर नहीं लौटी, तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। जांच में पता चला कि आरोपी अमृतपाल सिंह, जो नई चर्च संसारपुर जालंधर का रहने वाला है, लड़की को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया। आरोपी पीड़िता के दोहते का दोस्त है और पिछले डेढ़ महीने से लुधियाना में नौकरी कर रहा था। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ धारा 137(2) 96 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और जल्द ही उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।


