बरनाला में गोशाला कमेटी प्रधान पर हमला:कॉलेज रोड से घर जा रहे थे; बाइक सवारों ने तेजधार हथियारों से काटा

पंजाब के बरनाला में शनिवार रात एक सनसनीखेज़ घटना सामने आई है। गौशाला कमेटी के प्रधान और धार्मिक संस्थाओं से जुड़े अमरजीत बंसल कालेके वाले पर अज्ञात बाइक सवारों ने हमला कर दिया। घटना रात करीब 8:15 बजे की है, जब बंसल पक्का कॉलेज रोड से अपने घर गोबिंद कॉलोनी गली नंबर 2 की ओर लौट रहे थे। तभी बाइक सवारों ने उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमलावरों ने लूटपाट की कोशिश भी की। अज्ञात लुटेरों ने लोहे की रॉड से वार कर बंसल को गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल बरनाला में भर्ती करवाया गया, जहाँ डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत नाज़ुक बनी हुई है और उनका इलाज जारी है। गौशाला के सीनियर सदस्य डॉ. सतीश ने बताया कि यह हमला बेहद चौंकाने वाला है और कमेटी के लिए गहरा आघात है। सिटी पुलिस स्टेशन के इंचार्ज इंस्पेक्टर लखविंदर सिंह ने कहा कि पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *