बरनाला में घर में सो रहे युवक पर गोलीबारी:दो घायल, घटनास्थल से गोली का खोल बरामद, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम

बरनाला जिले के संधू पत्ती मोहल्ले में सोमवार सुबह एक घर में गोलीबारी हुई। इस घटना में घर में सो रहे एक युवक और उसके चाचा घायल हो गए। आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।घायल युवक की पहचान 22 वर्षीय आकाशदीप के रूप में हुई है, जिसकी पैर में गोली लगी है। वहीं, उसके चाचा मक्खन सिंह के हाथ पर भी गोली लगी है। दोनों घायलों को इलाज के लिए बरनाला के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।डीएसपी सिटी सतबीर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में यह मामला आपसी रंजिश का प्रतीत होता है। खाली गोली का खोल बरामद डीएसपी सिटी सतबीर सिंह ने आश्वासन दिया कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटनास्थल से गोली का एक खाली खोल भी बरामद हुआ है। बता दे कि युवक की माता सर्वजीत कौर पंजाब पुलिस के होमगार्ड विभाग में तैनात हैं। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *