बरनाला में चलती बस का स्टेयरिंग फेल:कैंटर से टकराई, 5 किसान घायल; प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे थे

बरनाला में संयुक्त किसान मोर्चा के धरना प्रदर्शन के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। किसान यूनियन क्रांतिकारी की बस का स्टेयरिंग फेल हो गया। बस आउट ऑफ कंट्रोल होकर सड़क पर जा रहे एक कैंटर से टकरा गई। हादसे में बस में सवार 5 किसान घायल हो गए। इनमें से एक किसान की टांग फ्रैक्चर हो गई। साथ ही दुर्घटना में एक बाइक सवार भी घायल हुआ। सभी घायलों को बरनाला के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल किसान बलविंदर सिंह और गगनदीप कौर ने बताया कि वे तहसील स्तर पर होने वाले किसान धरना प्रदर्शन में जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। सरकारी अस्पताल की डॉक्टर लिप्सी मोदी ने बताया कि सभी घायलों का इलाज चल रहा है। फिलहाल सभी की हालत स्थिर है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *