बरनाला में ढाई साल की बच्ची को कुचलने का VIDEO:मौके पर मौत, प्राइवेट स्कूल की थी स्कॉर्पियो, इकलौती बेटी थी

पंजाब के बरनाला में स्कॉर्पियो ने दो बार ढाई साल की बच्ची को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। स्कॉर्पियो एक प्राइवेट स्कूल के मैनेजमेंट की है। पूरी घटना CCTV में कैद हो गई। मृतक बच्ची जोया के पिता सूरज कुमार ने बताया कि वह उसी स्कूल में नौकरी करते हैं। घटना के समय वह अपनी पत्नी अनुपमा और बेटी के साथ चर्च आए थे। घटना सोमवार शाम की है। स्कूल मैनेजमेंट की स्कॉर्पियो ने लापरवाही से ड्राइव करते हुए उनकी इकलौती बेटी को कुचल दिया। गाड़ी में मौजूद स्कूल के अधिकारियों ने न तो गाड़ी रोकने की कोशिश की और न ही घायल बच्ची को अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया। परिजनों का आरोप है कि ड्राइवर ने एक बार नहीं, बल्कि दो बार बच्ची को कुचला, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्कॉर्पियो में महिला स्टाफ भी थी
परिवार ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना पर स्कूल प्रबंधन की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। थाना सिटी वन के जांच अधिकारी अवतार सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा आरोपी स्कॉर्पियो गाड़ी ड्राइव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और गाड़ी को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। उन्होंने बताया कि इस पूरी घटना को लेकर मौके की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा रहा है कि स्कूल की स्कॉर्पियो गाड़ी में कुछ महिला स्टाफ बैठ रहे थे और तेज रफ्तार के साथ ही आरोपी द्वारा गाड़ी चलाई गई। जिसके बाद आगे जा रही मासूम बच्ची की गाड़ी के नीचे आने के कारण दर्दनाक मौत हुई है। सीसीटीवी में देखा जा रहा है की घटना से कुछ समय पहले ही बच्ची अपने माता-पिता के साथ खेलती हुई नजर आ रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा गंभीरता से मामले की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *