बरनाला में नौकरी का झांसा देकर 3.57 लाख हड़पे:दिल्ली भेजने का किया वादा, पैसे लेकर आरोपी फरार

संगरूर जिले के लहरा में ठगी का एक मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता सुखविंदर सिंह निवासी लहरा से दिल्ली में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 3.57 लाख रुपए ठगे गए। पुलिस ने विनोद कुमार नामक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सुखविंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि वह एक टेंट हाउस की दुकान पर काम करता है, जहां उसकी मुलाकात आरोपी विनोद कुमार से हुई थी। विनोद ने उसे विश्वास दिलाया कि दिल्ली में उसकी अच्छी जान-पहचान है और वह उसे सरकारी नौकरी दिलवा सकता है। पैसे लेकर आरोपी फरार आरोपी ने इस झांसे में लेकर सुखविंदर से गूगल पे के माध्यम से अलग-अलग किस्तों में कुल 3 लाख 57 हजार रुपए ले लिए। हालांकि, आरोपी ने न तो सुखविंदर को नौकरी दिलवाई और न ही उसके पैसे वापस किए। खुद को ठगा महसूस होने पर सुखविंदर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी विनोद कुमार फिलहाल फरार बताया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *