पंजाब के बरनाला जिले में एक दर्जन से अधिक संगठनों ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आतंकवादियों को कड़ी सजा देने की मांग की। संगठनों के नेताओं ने कहा कि यह हमला देश की एकता और अखंडता को तोड़ने के लिए किया गया है। हत्यारों को सख्त सजा देने की मांग उन्होंने बताया कि कुछ ताकतें देश में ऐसा माहौल बनाने की कोशिश कर रही हैं। वे चाहती हैं कि लोग आपस में भाईचारा तोड़कर लड़ें। नेताओं ने लोगों से आपसी एकता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ सभी को मिलकर लड़ना होगा। उन्होंने निर्दोष लोगों के हत्यारों को सख्त सजा देने की मांग की। साथ ही घटना की जांच की भी मांग की। नेताओं ने कहा कि पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है।


