पंजाब के बरनाला में बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी। निहालू वाला गांव में एक बेटे ने अपने 70 वर्षीय पिता की तेजधार हथियार से हत्या कर दी। मृतक की पहचान बूटा सिंह के रूप में हुई है। महल कलां थाने की एसएचओ किरणदीप कौर के अनुसार, आरोपी बेटे गुरप्रीत ने अपने पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। पड़ोसियों के मुताबिक, गुरप्रीत नशे का आदी था। वह घर में लड़ाई झगड़ा करता रहता था। पहले भी वह घर में कई बार मारपीट कर चुका था। आज वह अपने पिता से जमीन अपने नाम करने की बात पर लड़ रहा था। वारदात के समय मृतक के घर में कोई नहीं था। जब आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया तब घर में कोई नहीं था बुजुर्ग पिता अकेला था। घर के दूसरे मेंबर कहीं बाहर गए हुए थे। पुलिस ने आरोपी गुरप्रीत के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। वह वारदात के बाद से फरार है। पुलिस टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं।


