बरनाला में ब्लैकमेलिंग गैंग का भंडाफोड़:दोस्ती के जाल में फंसाते, घर बुलाकर करते पैसों की डिमांड, महिला समेत 3 अरेस्ट

बरनाला पुलिस ने एक ब्लैकमेलिंग गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में दो महिलाओं सहित चार लोगों को नामजद किया गया है। इनमें से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक महिला फरार है। यह कार्रवाई मानसा निवासी संदीप सिंह की शिकायत पर की गई। डीएसपी सिटी सतवीर सिंह और थाना सिटी-2 के प्रभारी इंस्पेक्टर चरणजीत सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता संदीप सिंह ने आरोप लगाया था कि गिरोह के सदस्यों ने उनके पिता गुरजंट सिंह को बंधक बनाकर पैसों की मांग की। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी राजवीर कौर की गुरजंट सिंह से पहले से जान-पहचान थी। गिरोह ने इसी मित्रता का फायदा उठाकर उन्हें अपने जाल में फंसाया। घर बुलाकर करते थे ब्लैकमेलिंग पुलिस ने हरसिमरन प्रीत सिंह निवासी बरनाला, राजवीर कौर निवासी संगरूर और भोला सिंह निवासी संगरूर को गिरफ्तार किया है। बरनाला निवासी आरोपी सुखविंदर कौर अभी फरार है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने खुड्डी रोड स्थित सुखविंदर कौर और उसके बेटे हरसिमरन प्रीत सिंह के घर को अपने ब्लैकमेलिंग रैकेट का अड्डा बना रखा था। यहीं से वे लोगों को फंसाकर पैसे ऐंठते थे। पुलिस ने छापेमारी के दौरान आरोपियों से 50 हजार नकद, एक बाइक और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि गिरोह पहले पीड़ितों से दोस्ती करता था, फिर उनकी निजी जानकारी का इस्तेमाल कर दबाव बनाता और ब्लैकमेल करता था। पुलिस फरार आरोपी सुखविंदर कौर की तलाश कर रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *