बरनाला में महिला नशा तस्कर गिरफ्तार:गांजा बरामद, बाजार में जा रहा था सप्लाई करने, पुलिस को देख घबराई

पंजाब के बरनाला में पुलिस ने नशा तस्करी के एक बड़े मामले का पर्दाफाश किया है। तपा पुलिस स्टेशन की एसआई रेणु के नेतृत्व में टीम ने ताजोके कैंचियां तपा में विशेष चेकिंग अभियान के दौरान एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सब्जी मंडी बरनाला की रहने वाली फूलपत्ती देवी नाम की महिला बाहर से गांजा लाकर क्षेत्र में बेचने का अवैध धंधा करती है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला की तलाशी ली, जिसमें उसके पास से 770 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि वह गांजा कहां से लाती थी और किन-किन लोगों को सप्लाई करती थी। इस मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *