बरनाला में युवक की मौत, दो साथी घायल:एक लुधियाना रेफर; कार से जा रहे थे, तेज रफ्तार गाड़ी ने मारी टक्कर

बरनाला में तेज रफ्तार गाड़ी ने कार को टक्कर मार दी, जिससे एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो साथी घायल हो गए। हादसा देर रात हुआ गंगोहर गांव के पास लुधियाना-बरनाला मुख्य मार्ग पर हुआ। महल कलां थाने के एएसआई गुरमेल सिंह ने घटना की जानकारी दी। लखविंदर सिंह (28) अपने दो साथियों के साथ ऑल्टो कार में रायकोट से महल कलां जा रहा था। उनके साथ महल कलां निवासी गौरव सिंगला और अमलोह निवासी दिनेश कुमार थे। रास्ते में एक तेज रफ्तार गाड़ी ने उनकी कार को टक्कर मार दी। हादसे में लखविंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। गौरव सिंगला को बरनाला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दिनेश कुमार की स्थिति अधिक नाजुक होने के कारण उसे लुधियाना के अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने बरनाला अस्पताल में गौरव सिंगला का बयान दर्ज कर लिया है। एएसआई गुरमेल सिंह के अनुसार जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *