बरनाला में युवक ने खुद को मारी गोली:कनाडा नहीं जा पाने से परेशान था, वीजा रिजेक्ट हुआ, इकलौता बेटा

बरनाला में कनाडा नहीं जा पाने की वजह से युवक ने लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मार दी। मृतक की पहचान सुखपुरा गांव के रहने वाले 20 वर्षीय दिलप्रीत सिंह के तौर पर हुई है। दिलप्रीत अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। घटना आज सुबह की है। दिलप्रीत ने अपने घर के कमरे में यह कदम उठाया। वह पिछले कुछ समय से कनाडा जाने की कोशिश कर रहा था। उसकी बहन पहले से ही कनाडा में रह रही है। कनाडा से बार-बार रिफ्यूजल मिलने के कारण वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। एसएचओ गुरमंदर सिंह के मुताबिक, पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने 174 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *