बरनाला में युवा किसान ने किया सुसाइड:15 लाख रुपए का कर्ज, पंखे से लटका मिला शव, परिवार का इकलौता बेटा

पंजाब के बरनाला के धौला गांव में एक युवा किसान ने कर्ज से परेशान होकर सुसाइड कर लिया। मृतक की पहचान रुपिंदर सिंह के रूप में हुई है। वह अपने परिवार का इकलौता बेटा था। रुपिंदर साढ़े तीन एकड़ जमीन पर खेती करता था। परिवार पर 15 लाख रुपए का कर्ज था। कर्ज चुकाने के लिए उन्होंने आधा एकड़ जमीन भी बेच दी। लेकिन कर्ज कम नहीं हुआ। इस दबाव में वह नशे की लत का शिकार हो गए। घटना बीती शाम की है। रुपिंदर अपने कमरे में था। उनकी मां बाहर घर का काम कर रही थीं। जब वह चाय देने गईं तो कमरे का दरवाजा बंद था। आसपास के लोगों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो रुपिंदर पंखे से लटका हुआ था। शव के पास से नशीली गोलियां और सिरिंज भी मिली है। पिता हैं दिल के मरीज मृतक के चाचा बलजिंदर सिंह ने बताया कि परिवार पर सोसाइटी का निजी और महिला लोन मिलाकर 15 लाख रुपए का कर्ज है। रुपिंदर के पिता बलदेव सिंह दिल के मरीज हैं। वह कुछ दिन पहले ही अस्पताल से लौटे हैं। इकलौते बेटे की मौत से मां और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के पास कुछ नशीली गोलियां और एक मेडिकल सिरिंज भी मिली है। आशंका जाहिर की जा रही है कि मृतक रूपिंदर सिंह नशीली दवाओं का सेवन करता था। मृतक के परिजनों ने सरकार से 15 लाख का कर्ज माफ करने की भी मांग की है, ताकि पीछे छूट गए माता-पिता अपना भरण-पोषण कर सकें। पुलिस ने शुरू की मामले की जांच इस मामले को लेकर थाना रूड़ेके कबीले के एसएचओ गुरमेल सिंह सहित पुलिस पार्टी ने मृतक के मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *