बरनाला में रेप मामले में सरपंच का पति गिरफ्तार:साथी भी पकड़ा, महिला को जबरदस्ती गाड़ी में ले गए; घरेलू विवाद का उठाया फायदा

पंजाब के बरनाला में एक महिला के साथ हुए रेप के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पीड़िता घरेलू विवाद के चलते महिला सरपंच के पति के संपंर्क में आई थी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार आरोपियों में गांव रूडेके कलां की सरपंच का पति जगसीर सिंह और उसका साथी सत्ती शामिल है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह अपने पति से हुए घरेलू विवाद के कारण पंचायती मामले में सरपंच के पति जगसीर सिंह के संपर्क में आई थी। जगसीर ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, जिससे वह गर्भवती हो गई। महिला को जबरदस्ती गाड़ी में ले गए एक दिन जब पीड़िता जगसीर से मिलने गई, तो वह और उसका साथी सत्ती उसे जबरदस्ती गाड़ी में बिठाकर खेत में ले गए। आरोपियों ने महिला को नशीली दवा दी और मारपीट की। इसके बाद दोनों ने उसके साथ रेप किया। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज डीएसपी तपा गुरबिंदर सिंह के अनुसार पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण, मारपीट और सामूहिक रेप का मामला दर्ज किया है। रूडेके कलां पुलिस स्टेशन की टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *