बरनाला में लोगों ने चक्का जाम किया:सीवरेज की समस्या से परेशान, बोले- बदबू से घरों में रहना मुश्किल हो रहा

पंजाब के बरनाला में आज लोगों ने सीवरेज की समस्या को लेकर चक्का जाम कर दिया। संधू पत्ती के पास स्थित आभा बस्ती के निवासियों का कहना है कि पिछले 10 दिनों से सीवरेज का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। बदबू इतनी ज्यादा है कि घरों में रहना मुश्किल हो गया है। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। प्रदर्शनकारियों ने चौक को पूरी तरह बंद कर दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि समस्या का समाधान नहीं होने पर वे एक-दो दिन में डिप्टी कमिश्नर दफ्तर का घेराव करेंगे। नगर पार्षद और अकाली नेता सोनी जागल ने कहा कि वह रोज अधिकारियों से मिलते हैं। लेकिन हर बार उन्हें टाल दिया जाता है। कोई भी अधिकारी उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है। सीवरेज विभाग के एक्सईएन के अनुसार कर्मचारियों की हड़ताल के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि अगले एक-दो दिन में इसे ठीक कर दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *