बरनाला में सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत:स्कूटी से दूध लेने जा रहे थे, पीछे से अज्ञात वाहन टक्कर मारकर फरार

पंजाब के बरनाला जिले में एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस स्टेशन सिटी टू बरनाला के एसएचओ चरणजीत सिंह ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने बाबा फरीद नगर, बरनाला निवासी जगतार सिंह के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया है। जगतार सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके पिता, सुखविंदर सिंह, सुबह लगभग 7 बजे अपनी स्कूटी पर दूध डेयरी जा रहे थे। बरनाला के हंडियाया रोड पर एक अज्ञात वाहन चालक ने तेज गति और लापरवाही से उनके पिता सुखविंदर सिंह की स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। इस दुर्घटना में सुखविंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल सुखविंदर सिंह को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बठिंडा के एम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसएचओ चरणजीत सिंह ने बताया कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *