बरनाला में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत:पैदल घर आते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, अस्पताल में दम तोड़ा

पंजाब के बरनाला जिले में एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। यह घटना बरनाला में हुई, जहां पक्खो कलां निवासी दर्शन सिंह पीरखाने से पैदल अपने घर लौट रहे थे। रात के अंधेरे में एक अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही और तेज रफ्तार से उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दर्शन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और बेहोश हो गए। घायल दर्शन सिंह को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस स्टेशन रुड़ेके कलां के एसएचओ गुरविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मानसा जिले के जोगा निवासी चमकौर सिंह के बयान के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। चमकौर सिंह ने अपने बयान में बताया कि मृतक दर्शन सिंह उनकी पत्नी के भाई थे। पुलिस ने अगली कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *