बरनाला में सहायक लाइनमैन की मौत:ट्रांसफार्मर मरम्मत के दौरान लगा करंट, कर्मचारियों ने की सरकारी नौकरी देने की मांग

बरनाला में आज ट्रांसफार्मर की मरम्मत के दौरान बिजली विभाग के सहायक लाइनमैन को करंट लग गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना महल कलां कस्बे की है। खियाली रोड पर ट्रांसफार्मर की मरम्मत का काम चल रहा था। छीनीवाल गांव के रहने वाले गुरप्रीत सिंह महल कलां में सहायक लाइनमैन के पद पर कार्यरत थे। विभाग को खियाली रोड स्थित ट्रांसफार्मर में खराबी की सूचना मिली थी। दोपहर के समय मरम्मत कार्य करते वक्त गुरप्रीत को अचानक करंट लग गया और वे बेहोश हो गए। साथी कर्मचारी तुरंत उन्हें बरनाला के अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद जेई कुलबीर सिंह औलख, जेई गुरमेल सिंह चन्नणवाल, सिकंदर सिंह महल खुर्द और अवतार सिंह छीनीवाल समेत अन्य कर्मचारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया। विभाग के कर्मचारियों ने पंजाब सरकार से मृतक के परिवार को उचित मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *