बरनाला में हनी ट्रैप मामले में महिला समेत दो गिरफ्तार:ग्राइंडर एप से युवक को फंसाया, मारपीट कर वीडियो वायरल करने की धमकी

पंजाब के बरनाला में पुलिस ने हनी ट्रैप गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने शुक्रवार एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी अभी फरार है। सिटी-2 थाने के एसएचओ चरणजीत सिंह ने युवक की शिकायत पर कार्रवाई की। शिकायतकर्ता युवक ने पुलिस को बताया कि उसे ग्राइंडर एप के जरिए संदेश भेजकर घर बुलाया गया। जब वह वहां पहुंचा तो तीन युवकों ने उसे पीटा। आरोपियों ने उससे फर्जी वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी और पैसों की मांग की। युवक किसी तरह वहां से भाग निकला। ग्राइंडर जैसे एप्स से दूर रहने की सलाह पुलिस ने जसवीर कौर, हरप्रीत सिंह, हरजिंदर सिंह और दीपा सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जसवीर कौर के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। दीपा सिंह अभी फरार है। पुलिस ने लोगों को ग्राइंडर जैसे एप्स से दूर रहने की सलाह दी है। किसी संदिग्ध मैसेज के मिलने पर तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचित करने को कहा है। पुलिस साइबर अपराध के खिलाफ जागरूकता अभियान भी चला रही है। एसएचओ ने कहा कि ऐसी घटनाओं में घबराने की बजाय तुरंत पुलिस से संपर्क करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *