बरनाला में 100 घरों में दूषित पानी की आपूर्ति:कांग्रेस नेता मक्खन ने दी आंदोलन की धमकी; बोले-सीवरेज का पानी पेयजल में मिला

पंजाब के बरनाला शहर के वार्ड नंबर 11 में लगभग 100 घरों में पीने के पानी में सीवरेज का पानी मिल रहा है। गंदे पानी की सप्लाई से क्षेत्र में गंभीर बीमारियों के फैलने का खतरा उत्पन्न हो गया है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से कई बार गुहार लगाई, लेकिन समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। इसको लेकर अब कांग्रेस नेता मक्खन शर्मा ने आंदोलन की धमकी दी है। प्रशासन से लड़ेंगे आर पार की लड़ाई कांग्रेस के पूर्व जिला प्रधान और नगर कौंसिल बरनाला के पूर्व प्रधान मक्खन शर्मा ने बताया कि भक्त राम जोशी वाली गली और आसपास की गलियों में प्रतिदिन नलों में गंदा पानी आ रहा है। स्थिति इतनी गंभीर है कि लोगों को पीने के पानी के लिए आसपास के मोहल्लों का सहारा लेना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वह सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई छेड़ेंगे। वार्ड वासी बोले- कहीं नहीं हो रही सुनवाई मोहल्ला निवासी दीपक सिंगला, दिनेश, पुरुषोत्तम कुमार, नीतू, राकेश, अभी जोशी, रवीश, अमित सिंगला और विजय सिंगला ने बताया कि वे कई बार अधिकारियों से मिल चुके हैं, लेकिन हर बार उन्हें टाल-मटोल का जवाब मिलता है। लोग अब इस स्थिति से दुखी हैं और उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। XEN ने दिया कार्रवाई का भरोसा सीवरेज और वाटर सप्लाई विभाग के एक्सईएन ने आश्वासन दिया है कि वे जल्द ही इस समस्या का समाधान करेंगे। उन्होंने कहा कि वे स्थल पर इंजीनियर की ड्यूटी लगाएंगे और लोगों की समस्याओं का निदान करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *