बरनाला में AAP विधायक के खिलाफ शिक्षकों का विरोध:स्कूल में पेरेंट्स की कम भीड़ देखकर भड़के, टीचर्स के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग

पटियाला के समाना स्कूल में आम आदमी पार्टी के विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा द्वारा शिक्षकों के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग किए जाने से शिक्षक आक्रोशित हैं। यूनियन के नेताओं ने सरकार के शिक्षा क्रांति के दावों पर सवाल उठाए। बरनाला में गवर्नमेंट टीचर्स यूनियन पंजाब की जिला इकाई ने जिला प्रधान हरिंदर मल्लियां की अध्यक्षता में चिंटू पार्क में विरोध प्रदर्शन किया। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार ने गेहूं की कटाई के मौसम में अध्यापकों को स्कूलों में अभिभावकों की भीड़ जुटाने का आदेश दिया। समाना स्कूल में कम उपस्थिति देखकर पूर्व मंत्री ने शिक्षकों के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। स्कूलों में पुस्तकें नहीं पहुंची यूनियन के नेताओं ने सरकार के शिक्षा क्रांति के दावों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि दीवारों पर पेंट करने से शिक्षा में सुधार नहीं होगा। शिक्षकों की कमी को पूरा करना और छात्रों को समय पर वर्दी व किताबें उपलब्ध कराना जरूरी है। नए शैक्षणिक सत्र शुरू होने के बाद भी स्कूलों में पुस्तकें नहीं पहुंची हैं। शिक्षकों और प्रिंसिपलों के 70 प्रतिशत पद खाली नेताओं ने बताया कि मुख्यमंत्री के क्षेत्र बरनाला और संगरूर में मुख्य अध्यापकों और प्रिंसिपलों के 70 प्रतिशत पद खाली हैं। संगठन ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से मांग की है कि वे अपने पिता जो एक शिक्षक थे, उनके पद का सम्मान करते हुए पूर्व मंत्री के खिलाफ कार्रवाई करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *