बरवाडीह में अवैध नर्सिंग होम की जांच, किया सील

भास्कर न्यूज | प्रतापपुर उपायुक्त कीर्ति श्री के सख्त निर्देश के बाद जिला टास्क फोर्स ने अवैध नर्सिंग होम क्लिनिक के विरूद्ध कार्रवाई तेज कर दिया है। रविवार को प्रखंड अंचल पदाधिकारी विकास कुमार टुडु एवं प्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी डॉ संजीव कुमार के नेतृत्व में टॉस्क फोर्स के साथ प्रखंड के बरवाडीह(नारायणपुर) पहुंचे तथा संचालित अवैध राकेश नर्सिंग होम को निरीक्षण कर जांच किया तथा संचालक राकेश कुमार साव से नर्सिंग होम को लेकर आवश्यक कागजात की मांग किया।संचालक के द्वारा कागजात प्रस्तुत नही किया गया जिसके बाद प्रशासन ने राकेश नर्सिंग होम को सील कर दिया है। वही अवैध नर्सिंग होम संचालक राकेश कुमार साव के विरूद्ध आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रशासन ने कुन्दा थाना में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराया है। जांच के दौरान उनके नर्सिंग होम में रखे दवाइयों को भी जांच किया गया है। इस संबंध में अंचल अधिकारी विकास कुमार टुडु ने बताया कि वरीय अधिकारी के पास शिकायत किया गया है। राकेश अवैध नर्सिंग होम में इलाज के दौरान किसी महिला की मौत हुई है। जिसके बाद वरीय अधिकारी के निर्देश पर रविवार को बरवाडीह में अवैध राकेश नर्सिंग होम को सील कर किया गया है। इस मौके कुन्दा थाना प्रभारी प्रिंस कुमार एवं पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *