बारां | शहर के मदरसा अंजुमन इस्लामिया के पूर्व सदर मरहूम मोहम्मद आफाक एडवोकेट की आठवीं बरसी पर शनिवार को मदरसा अंजुमन इस्लामिया की ओर से कब्रिस्तान जाकर मरहूम की कब्र पर खिराजे अकीदत एवं मगफिरत की दुआ की गई। अंजुमन के नायब सदर जाकिर मंसूरी एवं प्रोग्राम कन्वीनर इकबाल नेता ने बताया कि पूर्व सदर मरहूम मोहम्मद आफाक एडवोकेट का 28 दिसंबर 2016 को निधन हो गया था। इस दौरान आसिफ हुसैन, पूर्व सदर फकीर मोहम्मद, पूर्व तालीम कन्वीनर शाहिद कुंडी, इशरत खान, रशीद, मुबारिक भाई, बुंदु भाई, अंजुमन स्टाफकर्मी नासिर खान, इरफान मंसूरी, अनवर हाशमी, हाफिज इरफान नूरी सहित कई लोग शामिल थे।


