बरेली जा रहे AAP नेता हाउस अरेस्ट:बोले- योगी सरकार नाकामी छिपा रही, कल अखिलेश यादव पहुंच सकते हैं पीड़ितों से मिलने

बरेली में 26 सितंबर को हुए बवाल के बाद अब यह मुद्दा राजनीतिक रंग ले चुका है। आज मंगलवार को आम आदमी पार्टी (AAP) का 16 सदस्यीय डेलिगेशन बरेली बवाल के पीड़ितों से मिलने आ रहा था, लेकिन रवाना होने के पहले ही डेलीगेशन के मेंबर्स को अलग-अलग जिलों में हाउस अरेस्ट कर लिया गया। बुधवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी बरेली पहुंच सकते हैं। हाउस अरेस्ट किए गए आप नेताओं के घरों पर कड़ा पहरा लगाया गया है। मेरठ के AAP जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी ने कहा- बीजेपी सरकार अपराध रोकने में पूरी तरह विफल रही है। अगर कोई पुलिसिया अत्याचार और बुलडोजर से पीड़ित लोगों से मिलने बरेली जाने की कोशिश करे, तो योगीजी की पुलिस पूरी तत्परता से उन्हें रोकने पहुंच जा रही है। योगी सरकार अपनी नाकामी छिपा रही है। दो तस्वीरें देखिए- डॉ. छवि यादव बोलीं- रात 11 बजे मेरे आवास पर पुलिस पहुंची
गाजियाबाद में पिछड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. छवि यादव को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कहा- अभी रात के 11 बज रहे हैं। मेरे आवास पर पुलिस के अधिकारी बैठे हैं। योगीजी से मेरा सवाल है कि जितनी तत्परता से हमें बरेली जाने से रोका जा रहा। हमें बार-बार परेशान किया जा रहा। परिवार को परेशान किया जा रहा, इतनी ही तत्परता महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने में लगाए तो प्रदेश अपराधमुक्त हो। मैं योगी और मोदीजी से इतना ही कहूंगी कि तानाशाही का अंत जरूर होता है। पुलिस के दम पर आप बहुत समय तक शासन नहीं चला सकते। आप नेताओं के बरेली आने से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए नीचे एक-एक ब्लॉग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *