बरेली में मैरिज लॉन तोड़ने पर पुलिस से भिड़ीं महिलाएं:सपा नेताओं की प्रॉपर्टी पर चल रहा बुलडोजर; 5 थानों की फोर्स तैनात

बरेली में 2 सपा नेताओं के मैरिज हॉलों को तोड़ा गया। पहले की दिन की कार्रवाई को रोक दिया गया। कल फिर बुलडोजर कार्रवाई चलेगी। आज मौके पर 5 थानों की पुलिस फोर्स तैनात रही। दोनों मैरिज हॉल में 6 परिवारों के करीब 50 लोग रहते हैं। दोपहर में जैसे ही बुलडोजर और पुलिस फोर्स पहुंची, महिलाएं मैरिज हॉलों के गेट पर आ गईं। पुलिस से उनकी तीखी झड़प हो गई। महिलाएं मैरिज हॉल तोड़ने का विरोध कर रही थीं। सपा नेताओं के हैं दोनों मैरिज हॉल
सपा नेता मोहम्मद राशिद का गुड मैरिज हॉल करीब 700 वर्ग गज में बना है। इसमें नीचे एक बड़ा हॉल और 4 कमरे बने हैं। इसमें ऊपर राशिद और उनका परिवार रहता है। राशिद तौकीर रजा के करीबी बताए जाते हैं। राशिद का अक्सर तौकीर रजा के साथ उठना-बैठना रहता था। इस हॉल की अनुमानित कीमत करीब 8 करोड़ रुपए है। दूसरा मैरिज हॉल सपा नेता सरफराज वली का ऐवान-ए-फरहत है। यह करीब 1 हजार वर्गगज में बना है। मैरिज हॉल करीब 10 करोड़ रुपए की संपत्ति है। इसमें नीचे एक बड़ा सभागार बना है, जबकि ऊपर की मंजिल पर 5 बड़े कमरे बने हैं। सरफराज पर आरोप है कि बरेली हिंसा के दौरान उसने लोगों को धरने में पहुंचने के लिए कहा था। सरफराज के बेटे सैफ वली खान ने कहा- आजम खान हज कमेटी के चेयरमैन रहे हैं और मेरे वालिद भी हज कमेटी में सदस्य रहे हैं। इसी वजह से मेरे पिता का आजम खान से मिलना-जुलना रहता था। 2 तस्वीरें देखिए… तौकीर बरेली हिंसा का मास्टरमाइंड बरेली में बुलडोजर कार्रवाई के पल-पल के अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *