बरेली में LLB छात्र की गोली मारकर हत्या:बचाने आए वकील भाई को भी लगी गोली, मोबाइल की किस्त को लेकर हुआ था झगड़ा

बरेली में मोबाइल की किस्त न जमा करने पर हमलावरों ने वकील पर फायरिंग कर दी। गोली उसके छोटे भाई को लग गई। वह एलएलबी का छात्र था। बीच बचाव में दोनों भाई बाइक से गिर गए। वारदात के घर से थोड़ी दूर पर हुई। शोर सुनकर तीसरा भाई बचाने आया। हमलावरों ने उसके साथ मारपीट की। उसके बाद बाइक से भाग गए। परिजन गोली लगने से घायल हुए बेटे को लेकर अस्पताल पहुंचे। उसके शरीर से खून बह रहा था। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर वकील पहले थाने फिर अस्पताल पहुंचे। हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। कार्रवाई का आश्वासन देकर पुलिस ने उन्हें शांत कराया। उसके बाद वे वापस लौटे। घटना सोमवार देर शाम फरीदपुर थाना क्षेत्र के नवादा बिलसंडी गांव में हुई। सबसे पहले दो तस्वीरें देखिए अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला एलएलबी का पेपर देकर बाइक से भाई के साथ लौट रहा था नवादा-बिलसंडी निवासी ओमपाल सिंह किसान हैं। उनके चार बेटों में सबसे बड़े प्रमोद, उसके बाद एडवोकेट मनोज यादव, धीरेंद्र हैं। सबसे छोटा योगेश यादव (21) बरेली शहर के क्लासिक लॉ कॉलेज से एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था। वकील धीरेन्द्र ने बताया- सोमवार की शाम छोटा योगेश एलएलबी 5th सेमेस्टर की परीक्षा देने गया था। पेपर खत्म होने के बाद वह उसे बाइक से लेकर घर आ रहे थे। घर के पास पहले से घात लगाकर बैठे थे बदमाश जैसे ही वे अपने गांव पहुंचे, घर से ठीक पास ही पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने धीरेन्द्र को मारने के लिए गोली चलाई। गोली उसके छोटे भाई योगेश को लग गई। वह जमीन पर गिर पड़ा। उन्होंने शोर मचाया। आवाज सुनकर तीसरे भाई एडवोकेट मनोज यादव पहुंचे। वे बदमाशों से भिड़ गए। हमलावरों ने उन्हें और धीरेंद्र को पीटा। इसके बाद अपनी-अपनी बाइक से भाग गए। पेट में गोली लगने से छात्र की हुई मौत शोर सुनकर लोग पहुंचे। योगेश और उसके भाई धीरेंद्र को अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने योगेश को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक योगेश के पेट में गोली लगने से खून ज्यादा बहा, इसके कारण उसकी जान चली गई। वकीलों ने हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग वकील पर गोली चलने और भाई की हत्या की सूचना मिलने पर वकील रात में थाने और अस्पताल पहुंच गए। पुलिस से हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। अधिवक्ताओं का कहना था कि जब कानून के रखवाले और छात्र ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता का क्या होगा। वकीलों ने कहा कि अगर 24 घंटे में गिरफ्तारी नहीं होती है तो आंदोलन करेंगे। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद वकील शांत हुए। सीओ संदीप सिंह और थाना प्रभारी चमन सिंह ने मौके पर जाकर घटना की जानकारी ली। गांव वाले बोले- मोबाइल की किस्त न जमा करने पर हुआ था हमला गांव के लोगों ने बताया- वकील धीरेन्द्र ने ग्राम प्रधान रहीस के भाई राम अवतार के बेटे पीके के आधार कार्ड से लोन पर मोबाइल खरीदा था। वह किस्त नहीं जमा कर रहा था। पीके ने उसे पैसे जमा करने को कहा था लेकिन उसने मना कर दिया था। इसी रंजिश में पीके ने अपने साथियों के साथ मिलकर धीरेन्द्र को मारने के लिए गोली चलाई। लेकिन गोली उसके भाई को लग गई। जिससे उसकी मौत हो गई। एसपी साउथ बोलीं- आरोपी जल्द होंगे गिरफ्तार
एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने बताया कि योगेश यादव नाम के एक छात्र की गोली मारकर हत्या की गई है। सुमित, राम खिलाड़ी और पीके पर हमले का आरोप है। उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एहतियात के तौर पर गांव में अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दी गई है। आरोपियों की तलाश में तीन टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। ——————————————- ये खबर भी पढ़िए- गर्लफ्रेंड के टुकड़े-टुकड़े किए, नीले बक्से में रखे:झांसी में 7 दिन से एक-एक अंग जला रहा था, ऑटो में बक्सा रखकर भागा झांसी में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी। लाश के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। रिटायर्ड रेलकर्मी लाश को ठिकाने के इरादे से 7 दिन से रोज एक-एक अंग जला रहा था। बाद में बचे अधजले अंग, हड्डियों और राख को नीले बक्से में भरकर फेंकने जा रहा था। पढ़िए पूरी खबर… ……………….

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *