बर्खास्त SI रामवीर कुशवाह तीन दिन के पुलिस रिमांड पर:गुना के फ्रॉड के मामले में कोतवाली पुलिस ने किया था गिरफ्तार; CJM कोर्ट ने दिया रिमांड

कोतवाली पुलिस द्वारा फ्रॉड के आरोप में गिरफ्तार किए गए बर्खास्त SI रामवीर कुशवाह को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया। भारी सुरक्षा के बीच पुलिस उसे कोर्ट लेकर पहुंची। CJM कोर्ट में सुनवाई के बाद उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। बता दें कि आत्माराम पारदी मर्डर केस में 26 सितंबर अग्रिम जमानत मिलने के बाद आरोपी रामवीर कुशवाह गुना आ गया था। पिछले चार पांच दिनों से गुना में उसकी गतिविधियों की जानकारी मिल रही थी। आत्माराम मर्डर केस के अलावा उस पर गुना में छह और केस दर्ज हैं। इनमें से तीन केस में भी वह फरार चल रहा था। रविवार को हुई थी गिरफ्तारी
रविवार शाम SP अंकित सोनी के निर्देशन में CSP प्रियंका मिश्रा के नेतृत्व में बनी पुलिस को टीम ने उसके घर पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया था। उसे कोतवाली थाने में दर्ज फ्रॉड के मामले में गिरफ्तार किया गया। जिस कार में आत्माराम पारदी को ले जाने का आरोप है, उस कार को फर्जी दस्तावेजों के जरिए खरीदने के आरोप में FIR दर्ज की गई थी। कोर्ट ने तीन दिन की रिमांड दी
गिरफ्तारी के बाद सोमवार दोपहर पुलिस ने रामवीर कुशवाह को कोर्ट में पेश किया। इससे पहले पुलिस की टीम उसे लेकर मेडिकल कराने जिला अस्पताल पहुंची। यहां मेडिकल के बाद उसे लेकर कोर्ट रवाना हुई। इस दौरान पुलिस की कार के आगे पीछे लगभग दस बाइक पर पुलिसकर्मी सुरक्षा के बतौर चल रहे थे। भारी सुरक्षा के बीच उसे कोर्ट लाया गया। CJM कोर्ट में उसकी पेशी हुई। पुलिस ने पूछताछ और अन्य बरामदगी के लिए कोर्ट से उसका रिमांड मांगा। सुनवाई के बाद कोर्ट ने इसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। मामले की अगली सुनवाई अब 9 अक्टूबर को होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *