बर्ड फ्लू:प्रतिबंध के बाद भी होटलों में बिक रहा चिकन, 65 हजार जुर्माना

शहर के सरकारी पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू का केस मिलने के बाद जिला दंडाधिकारी द्वारा शहर सहित आसपास के 10 किमी एरिया में चिकन बेचने पर लगाए गए प्रतिबंध का उल्लंघन किया जा रहा है। शहर में ही 5 होटलों में निगम की टीम ने चिकन परोसते पकड़ा। इन होटल संचालकों पर 65 हजार जुर्माना लगाया गया है। अच्छी बात यह है कि जिले में अभी तक किसी अन्य को बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं हुई है। शहर के चक्रधर नगर क्षेत्र में संचालित शासकीय पोल्ट्री फार्म में तीन दिनों में 273 मुर्गियों की मौत हो गई थी। इसका सैंपल भोपाल और पुणे लैब भेजा गया था। भोपाल लैब से 31 जनवरी की रात आई रिपोर्ट में वहां मुर्गियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई थी। इसके बाद से जिला प्रशासन द्वारा वहां की मुर्गियों, चूजों व अंडों को नष्ट कर दिया गया था। साथ ही 10 किमी के दायरे को सर्विलांस जोन घोषित कर दिया गया था। इन क्षेत्रों में लोगों के स्वास्थ्य को देखते हुए जिला दंडाधिकारी कार्तिकेया गोयल द्वारा पोल्ट्री प्रोडक्ट की बिक्री पर रोक लगा दी गई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *