बर्थडे पर बृजभूषण को मिला लंदन का घोड़ा:कीमत ढाई करोड़, खिलाड़ी ने चेन पहनाई; 5 लाख लोगों ने खाया खाना

पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह ने अपने 69वें बर्थडे पर शक्ति प्रदर्शन किया। उन्होंने ऐसा पहली बार किया। इस दौरान लोगों ने उन्हें दिल खोलकर गिफ्ट दिए। लंदन से लाया गया ढाई करोड़ का घोड़ा गिफ्ट में मिला। यह घोड़ा हरियाणा के रवि सिंह चौहान और उनकी पत्नी अनीता चौहान ने गिफ्ट किया। हरियाणा से आई लड़की और उसके भाई ने उन्हें जैकेट गिफ्ट की। उन्होंने मंच पर ही बृजभूषण को जैकेट पहनाई। इस पर बृजभूषण ने कहा- मुझे ठंड लग रही थी, लेकिन माता के आशीर्वाद से जैकेट मिल गई। हरियाणा से ही आई तलवारबाज आराधना सोलंकी ने सोने की चेन पहनाई। अयोध्या से 2000 आचार्य, स्कूल के लड़के और लड़कियां भी बधाई देने पहुंचे। इससे पहले बृजभूषण 100 गाड़ियों के काफिले के साथ गोंडा के नंदिनी निकेतन पहुंचे। पूरे रास्ते वह खुली कार में हाथ हिलाते रहे। 10 किमी की दूरी में जगह-जगह उनका स्वागत हुआ। इस दौरान बुलडोजर से फूल भी बरसाए गए। इसके बाद बृजभूषण ने नंदिनी मंदिर की परिक्रमा की। दंडवत होकर गोमाता का आशीर्वाद लिया। भगवान को चढ़े प्रसाद को मक्खन की तरह चारों उंगलियों से निकालकर खाया। राष्ट्र कथा के मंच पर पहुंचने के बाद बृजभूषण ने कहा- मंच पर सिर्फ साधु रहेंगे। भगवान भी आएं तो उन्हें रोक दो। कार्यक्रम खत्म होने तक 5 लाख लोगों ने भंडारा खाया। इसके लिए ‘राष्ट्र कथा महोत्सव मंच’ के पास 15 बीघा क्षेत्र में खाने का पंडाल बनाया गया था। 1200 लोग भोजन तैयार करने में जुटे रहे। मेन्यू में चावल, उड़द और बथुआ की सगपहिता (उड़द की दाल, जिसमें साग मिला होता है), पत्ता गोभी, आलू-मटर, शुद्ध सरसों के तेल और घी में बना छोला शामिल था। दरअसल, बृजभूषण ने अपने जन्मदिन के मौके पर 1 से 8 जनवरी तक ‘राष्ट्र कथा’ का आयोजन कराया था। 42 महंतों ने इसका इनॉगरेशन किया था। बृजभूषण के बर्थडे पर आज कथा का समापन हो गया। तस्वीरें देखिए… बृजभूषण कैसे मना रहे अपना जन्मदिन…कौन-कौन पहुंचा। जानने के लिए नीचे ब्लॉग पढ़िए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *