बालोद| शहर के बाबा मजार जवाहरपारा के पास बर्थडे पार्टी मनाकर लौट रहे युवक की तीन लोगों ने पिटाई कर दी। पुलिस के अनुसार रेहान ने जानकारी दी है कि 11 मई की रात 9.30 बजे चाचा के घर बच्चे के जन्मदिन पार्टी में शामिल होकर अपने घर आ रहा था। इस दौरान देव, विकास, पंकज ने रंजिश को लेकर गाली गलौज कर मारपीट की। हाथ-मुक्का एवं चूड़ा से पीठ को मारा। झूमाझटकी से सीना, कान, गला, कोहनी, पीठ में चोट लगी है। बालोद थाने में तीन लोगों के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5), 351(3) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।


