बर्थडे पार्टी में नाबालिग को सिगरेट पिलाने पर बवाल 5 पर मामला दर्ज

लुधियाना | सेक्टर-32 स्थित द ओल्ड दिल्ली रेस्त्रां में जन्मदिन पार्टी के दौरान नाबालिग को सिगरेट पिलाने के लिए मजबूर करने पर दो पक्षों में खूनी झगड़ा हो गया। घटना 10 अगस्त की रात की है। पीड़ित जतिन मल्होत्रा (वासी पायल) ने बताया कि वह अपने बेटे का जन्मदिन मनाने रेस्त्रां आए थे। पार्टी के दौरान उनका बेटा बाथरूम गया, जहां राज सहगल, टीटू गुर्जर, अभिषेक सहगल और उनके दो साथी मौजूद थे। आरोप है कि उन्होंने नाबालिग के चेहरे पर सिगरेट का धुआं फेंका और उसे सिगरेट पीने के लिए मजबूर किया। डर के मारे लड़का भागकर अपनी मां के पास आया और सारी बात बताई। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो मारपीट में बदल गई। थाना डिवीजन-7 पुलिस ने राज सहगल, टीटू गुर्जर, अभिषेक सहगल सहित 5 आरोपियों पर मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी मलकीत सिंह के अनुसार, फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *