बर्थडे पार्टी से लौटते युवक की मौत:दुर्ग में तेज रफ्तार बाइक पुलिया से गिरी, दोस्त के खिलाफ केस दर्ज

दुर्ग में एक सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह घटना निकुम-मासाभाठ मार्ग पर हुई, जब युवक अपने दोस्त के साथ बर्थडे पार्टी से लौट रहा था। पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। घटना अंडा थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान आयुष दास उर्फ नोहर दास के रूप में हुई है, जो भिलाई के कैंप-01, तीन दर्शन मंदिर क्षेत्र का निवासी था। आयुष 6 जनवरी की शाम ग्राम रूदा में अपने दोस्त के बर्थडे में शामिल होने गया था। पुलिस के अनुसार, 6 बजे आयुष अपने दोस्त टिकेंद्र कुमार रजक की मोटरसाइकिल (CG 07 DB 8435) पर सवार होकर त्रिलोक कुमार साहू की बर्थडे पार्टी से वापस कैप-01 भिलाई लौट रहे थे। ग्राम निकुम से मासाभाठ जाने वाले मार्ग पर मासाभाठ पुलिया के पास, बाइक चालक टिकेंद्र कुमार तेज रफ्तार और लापरवाही से बाइक चला रहा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से बाइक पुलिया से नीचे जा गिरी। इस हादसे में पीछे बैठे आयुष दास को गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल आयुष को जिला अस्पताल दुर्ग ले जाया गया। अस्पताल में युवक की मौत जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद आयुष को मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल दुर्ग के मेडिकल अधिकारी की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम किया। इसके बाद बाइक चालक टिकेंद्र कुमार के खिलाफ धारा 106(1) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और धारा 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। मर्ग जांच और पुलिस कार्रवाई अंडा थाना में धारा 194 बीएनएसएस के तहत मर्ग कायम कर जांच की गई। मर्ग जांच के दौरान चश्मदीद गवाहों के बयान, पंचनामा, अस्पताल मेमो और एनसीआरबी के आईआईएफ-1 फॉर्म के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि आयुष की मृत्यु सड़क दुर्घटना (आरटीए) में आई गंभीर चोटों के कारण हुई। जांच में यह भी सामने आया कि दुर्घटना बाइक चालक की लापरवाही से हुई। इसके बाद आरोपी बाइक चालक टिकेंद्र कुमार रजक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इन धाराओं में दर्ज हुआ अपराध पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध धारा 106(1) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और धारा 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। परिवार में मातम, क्षेत्र में शोक युवक की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। केम्प-01 भिलाई क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *