भास्कर न्यूज | बालोद पेंडरवानी नाले के पास बाइक से गिरने से बर्थडे मनाकर ड्यूटी में गुरूर जा रहे सहकारी बैंक के सुरक्षा गार्ड आशीष हिरवानी (25 वर्ष) निवासी मोहारा की मौत हो गई। पुलिस के अुनसार बुधवार को अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन मना कर रात में नाइट ड्यूटी करने के लिए निकला था। गुरुवार को सुबह पेंडरवानी नाले के पास लाश मिली। मॉर्निंग वॉक के लिए जा रहे ग्रामीणों ने लाश को देखकर पुलिस को सूचना दी। पीएम के बाद गुरुवार को अंतिम संस्कार हुआ। डॉ. हरिकृष्ण गंजीर ने बताया कि आशीष गुरूर के सहकारी केंद्रीय बैंक में सुरक्षा गार्ड की नौकरी कर रहा था। अपने जन्मदिन पर गांव में सगाई कार्यक्रम में आशीष ने मेहमानों को सामूहिक भोज कराने में मदद की। जिसके बाद ड्यूटी जाने निकला था। गुरूर टीआई टीएस पट्टावी ने बताया कि रात में किसी गाड़ी को साइड देने के चक्कर में यह हादसा हुआ होगा। युवक 7 फीट नीचे गिरा था। वह रात भर बाइक के ऊपर पड़ा रहा इसलिए शव अकड़ गया था। शव को ले जाने हाथ-पैर बांध कर सीधा करना पड़ा।


