भोपाल समेत प्रदेश के ज्यादातर हिस्से में बर्फीली ठंड का कहर बरकरार है। राजधानी में गुरुवर को लगातार दूसरे दिन शीतलहर चली। इस सीजन में ऐसा पहली बार हुआ जब भोपाल लगातार दो दिन शीतलहर की चपेट में रहा। भोपाल में रात का तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया। 24 घंटे में इसमें 1.4 डिग्री का इजाफा हुआ। इसके बावजूद यह सामान्य से 5.4 डिग्री कम रहा। हालांकि, दिन में धूप से लोगों को राहत रही। अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक शुक्रवार को भी न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके बावजूद प्रदेश के आधे से ज्यादा हिस्से में तापमान 10 डिग्री से कम रह सकता है। मौसम केंद्र के मुताबिक शनिवार को भोपाल और आसपास के इलाकों के अलावा ग्वालियर-चंबल के कुछ इलाकों में मावठा गिरने के आसार हैं। दलहनी फसलों-सब्जियों को 30% नुकसान केंद्रीय कृषि मंत्रालय के कृषि मामलों की समिति के सदस्य योगेश द्विवेदी के मुताबिक, पाला पड़ने से अभी तक दलहनी फसलों और सब्जियों को 30 प्रतिशत तक नुकसान हो चुका है। यदि 2, 3 दिन और ऐसी ही ठंड पड़ी तो यह आंकड़ा 55 प्रतिशत तक पहुंच सकता है। बिना मावठा बरसाए जनवरी नहीं बीतती… नए साल का पहला महीना जनवरी मौसम के लिहाज से प्रदेश के लिए बहुत खास होता है। इस महीने सीजन की सबसे ज्यादा ठंड के अलावा मावठा बरसने का ट्रेंड भी रहा है। प्रदेश में पिछले 15 साल में 10 बार ऐसा हुआ जब मावठा बरसाए बिना जनवरी नहीं बीती। मौसम वैज्ञानिक वीरेंद्र सिंह यादव बताते हैं इन दोनों डिस्टरबेंस की फ्रीक्वेंसी बढ़ जाती है। इसका असर हो मावठे वाली बारिश के रूप में होता है। आगे : आज रात का पारा बढ़ेगा इधर, प्रदेश के आठ जिले शीतलहर की चपेट में पचमढ़ी में लगातार दूसरे दिन बर्फ जमी। यहां न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री दर्ज किया गया। मंडला में पारा 3 डिग्री रहा। सिर्फ नर्मदापुरम ऐसा शहर रहा जहां रात का तापमान 10 डिग्री से ज्यादा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री दर्ज किया गया।


