उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं ने सागर में कड़ाके की ठंड का अहसास करा दिया है। मौसम के अचानक बदलने से दिन और रात के तापमान में भारी गिरावट आई है। दिन का तापमान 22 डिग्री, जबकि रात का पारा लुढ़ककर 10 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। रविवार सुबह शहर और ग्रामीण इलाकों में मध्यम कोहरा छाया रहा। दोपहर में धूप तो निकली, लेकिन सर्द हवाओं के कारण वह बेअसर रही। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा और तापमान में गिरावट जारी रहेगी। पारा 6 डिग्री से नीचे जाए तो करें ये उपाय
लगातार गिरते तापमान से फसलों को पाले का खतरा बढ़ गया है। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों के लिए एडवाइजरी जारी की है… सर्दी-खांसी और बुखार के मरीज बढ़े
ठंड का असर सेहत पर भी दिखने लगा है। जिला अस्पताल और बीएमसी में सर्दी, खांसी और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। सीएमएचओ डॉ. ममता तिमोरी ने बताया कि ठंड को देखते हुए सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। हाइपोथर्मिया और फ्रॉस्टबाइट को पहचानें
स्वास्थ्य विभाग ने एनडीएमए की गाइडलाइन के आधार पर एडवाइजरी जारी की है:


