बर्ल्टन पार्क और रामामंडी से एक्टिवा और बाइक चोरी

जालंधर | शहर के व्यस्त इलाकों से एक एक्टिवा और मोटरसाइकिल चोरी होने के मामले सामने आए हैं। पहली घटना थाना-1 के अधीन आते बर्ल्टन पार्क की है। कबीर नगर निवासी मनु शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी सफेद एक्टिवा (पीबी 08डीई 8809) लेकर बर्ल्टन पार्क गया था, जोकि वहां से चोरी हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच एएसआई साहिब सिंह को सौंपी है। दूसरी घटना थाना रामामंडी अधीन आते अनमोल क्लॉथ हाउस के पास हुई। वहां दकोहा निवासी सुरिंदर जीत सिंह की बाइक (पीबी 08एफएन 9848) चोरी हो गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। एएसआई भजन राम मामले की छानबीन कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *