बलदेव साहू महाविद्यालय में शोक सभा

लोहरदगा| बलदेव साहू महाविद्यालय में शनिवार को सेवानिवृत गणित विषय के प्रोफेसर डॉ. रामवृक्ष साहू के आकस्मिक निधन पर महाविद्यालय के शिक्षक सदन में उनकी आत्मा की शांति के लिए शोक सभा का आयोजन किया गया। वहीं शोक सभा में महाविद्यालय के सभी प्रोफेसर, शिक्षकेतर कर्मचारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे। सिमडेगा| अंजुमन इस्लामिया इस्लामपुर के चुनाव में चुने गए 20 सदस्यों को कांग्रेस पार्टी द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष डेविड तिर्की, जोनसन मिंज, अनूप लकड़ा, रावेल लकड़ा, शिशिर मिंज, सुनील मिंज, जमीर खान, जमीर हसन आदि ने बधाई देते हुए सभी सदस्यों को सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष ने समाज को एक साथ रहने की प्रेरणा देते हुए कहा कि व्यक्ति से समूह तथा समूह से एक मजबूत समाज का निर्माण होता है। मजबूत समाज ही स्वास्थ्य, रोजगार, शिक्षा, सुरक्षा एवम सामाजिक सम्मान का निर्माण करता है। संगठन में हर व्यक्ति की खास महत्व होता है। परन्तु संगठन में हर व्यक्ति को निजी भावनाओं पर नियंत्रण करना होता है। रावेल लकड़ा ने कहा कि एक स्वच्छ संगठन का निर्माण करने के लिए संगठन के हर व्यक्ति को शारीरिक तौर पर ही नही बल्कि मानसिक और बौद्धिक रूप से भी समर्पित होना होगा। हर व्यक्ति अपने अपने विशेषता और योग्यता से नया आयाम प्रदान करता है। इसलिए संगठित रहे और समाज की कल्याण हेतु आवश्यक कदम उठाते रहें। समय समय जिला कांग्रेस कमेटी आप सभी की मदद के लिए हर संभव प्रयास करती रहेगी। कार्यक्रम में सदर मो नौशाद ने भी विचार व्यक्त किए। गुमला| महा रामनवमी को लेकर केंद्रीय महावीर मंडल समिति की बैठक श्री बड़ा दुर्गा मंदिर में संपन्न हुई। जिसमें गत वर्ष संपन्न रामनवमी का आय व्यय का ब्योरा पेश किया गया। जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। इसके बाद प्रत्येक वर्ष की भांति इस साल भी रामनवमी धूमधाम व भक्तिमय माहौल में मनाने को लेकर पुरानी कमेटी को भंग कर नई कमेटी का गठन किया गया। जिसमें अरुण कुमार साहू को अध्यक्ष व सुमित साबू को सचिव पद की जिम्मेवारी सौंपी गई। अरुण अनुभवी, तो सुमित युवा वर्ग से आते हैं। इसके अलावे उपाध्यक्ष उज्जवल सिन्हा व उज्जवल केशरी और कोषाध्यक्ष विकास सिंह को चुना गया। बताया गया कि एक-दो दिनों में पुन: कमेटी की बैठक होगी। जिसमें कमेटी का विस्तार किया जाएगा। गुमला | सामाजिक कार्यकर्ता लाइफलाइन संस्था के संस्थापक सदस्य डीएसपी रोड निवासी श्री अशोक कुमार त्रिपाठी ने आज अपने जन्मदिन को खास बनाते हुए ब्लड बैंक में पहुंच कर एक गरीब असहाय कविता कुमारी को अपना रक्त किया। जिसमें कविता के परिवार वाले उन्हें दुआएं दी। विदित हो कि प्रत्येक तीन माह पर और आपात स्थिति में कभी-कभी एक माह में भी दो बार भी श्री त्रिपाठी रक्तदान करते रहे हैं। इस अवसर पर लैब टेक्नीशियन राकेश सिंह, अंजू किंडो, रोहित खंडेलवाल, मनीष सिंह, विक्रम कर्मकार आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *